चित्र

चित्र :एक

लौट रही है ऑफिस से  स्त्री
मन में दिन भर की कड़वाहट भरे
तानें ,प्रतिस्पर्धा और सभ्य लोगों की 
असभ्यता सहते 
जवाब देती और मुंहजोर कहाती

थोड़ा सा ऑफिस साथ आता है
जिसे झटकर छुड़ा नहीं पाती 
आप कहते हैं घर में 
ऑफिस की समस्या मत सुनाओ

 चित्र : दो

जा रही है ऑफिस स्त्री 
टिफिन, चाय ,बच्चों का होमवर्क 
कराते हुए 
आधी नींद बिस्तर पर छोड़ कर
आज फिर अपना लंच बॉक्स 
मेज़ पर भूल आई
आप कहते हैं 
ऑफिस में 
घर की समस्या मत लाओ


3.5 2 votes
रेटिंग
guest
0 प्रतिक्रियाएँ
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x