जिस्म के परे भी एक स्त्री रहती है

जिस्म के परे भी एक स्त्री रहती है
कभी देखा है तुमने उसे?
अगर देखा हो तो बताना 
मुझे नहीं
उन सबको
जिन्होंने जिस्म के सिवा
उसमें कुछ भी नहीं देखा

उसकी खामोशी
उसके मन की सुंदरता
उसके संघर्ष की कहानी को 
अगर समझ सको
तो बताना उसके हर रंग की कहानी को

कभी होना हमसफ़र
उसके साथ बैठकर
और पढ़ना
उसके अंतर्मन की गहराई को
फिर सबको बताना 
कि जिस्म के परे भी
एक स्त्री रहती है


3.5 2 votes
रेटिंग
guest
0 प्रतिक्रियाएँ
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x