प्रसाद

वे उनके जंगल में घुसे 
कहा हमसे डरो मत 
हम पेड़ों की पूजा करते हैं 
जंगल हमारे लिए प्रसाद की तरह पवित्र हैं 
पर यह नहीं बताया 
कि हर प्रसाद की पवित्रता 
पेट में जाने से पहले तक ही रहती है


0 0 votes
रेटिंग
guest
0 प्रतिक्रियाएँ
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x