चाहता तो मैं कह सकता था सच
पर कह न सका
चाहता तो मैं जी सकता था जिंदगी
पर जी न सका
मैं बचपन में सिखाई नैतिकता
और समाज में व्याप्त अनैतिकता
के पाटों के बीच पिसता रहा
जीवनभर
नैतिकता मन में बसी होने के कारण
न मैं अनैतिकता का हो सका
अनैतिकता का दबाव होने के कारण
मैं नैतिकता का भी न हो सका।
0 प्रतिक्रियाएँ
