आँच

गर्मियों में तेज आँच देख कर माँ कहती थी 
आग अपने मायके आई है 
और फिर चूल्हे की लकड़ियां
 कम कर दी जाती थी 

मैं कहती थी मायके में तो
उसे अच्छे से रहने दो माँ
कम क्यों कर रही हो ?

माँ कहती थी ये लड़की 
प्रश्न बहुत पूछती है 
बाद में समझ आया

 प्रश्न पूछने से मना करना 
आग कम करने की तरफ 
बढ़ा पहला कदम होता है


3.5 2 votes
रेटिंग
guest
0 प्रतिक्रियाएँ
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x