कुंदन सिद्धार्थ

  • समस्त
  • परिचय
  • कविता

नाम: कुंदन सिद्धार्थ

जन्मतिथि: 25 फरवरी, 1972

जन्म स्थान: बिहार राज्य के पश्चिमी चंपारण जिले का हरपुर गाँव

साहित्यिक कृतित्व: 
अक्षरा, आवर्त, वागर्थ, पहल, दोआबा, परिंदे, अन्वेषा, बहुमत, आजकल, देशधारा, मुक्तांचल, नया पथ, बिंब-प्रतिबिंब, समकालीन परिभाषा, वर्तमान साहित्य, सृजन सरोकार, विश्वरंग संवाद, प्रगतिशील इरावती, समकालीन भारतीय साहित्य आदि पत्रिकाओं में तथा ‘समावर्तन’ में रेखांकित कवि के रूप में एवं ‘हिन्दवी’, ‘कविता कोश’ तथा ‘समकालीन जनमत’ के वेबसाइट, ‘अविसद’, ‘पहली बार’ और अन्य ब्लॉगों पर, जनसंदेश टाइम्स, लखनऊ एवं ऑनलाइन साहित्यिक पत्रिकाओं में कविताएँ प्रकाशित; हंस, धर्मयुग और संडे ऑब्जर्वर में वैचारिक आलेख प्रकाशित; मध्यप्रदेश हिंदी साहित्य सम्मेलन, विश्वरंग, भोपाल और ‘नीलांबर कोलकाता’ के मंचों पर काव्य-पाठ; कुछ कविताओं का पंजाबी, मराठी, कन्नड़, उड़िया, गुजराती, नेपाली, तमांग, अंग्रेजी और भोजपुरी भाषाओं में अनुवाद; आकाशवाणी लखनऊ पर काव्य-पाठ का प्रसारण

कवि और समालोचक गणेश गनी के संपादन में संयुक्त कविता संकलन ‘यह समय है लौटाने का’ में कविताएँ चयनित; डॉ. सुमन सिंह के संपादन में प्रेम कविताओं के साझा संग्रह ‘सदानीरा है प्यार’ में कविताएँ सम्मिलित; कवि और अनुवादक डॉ. जगदीश नलिन के संपादन में प्रकाशित हिंदी कविताओं के अंग्रेजी अनुवाद की पुस्तक ‘इन नो टाइम’, युद्ध केंद्रित कविताओं के संग्रह ‘नो महाभारता अगेन’, प्रेम कविताओं के संग्रह ‘लव इज़ लाइफ’, बेटियों पर केंद्रित कविताओं के संग्रह ‘डॉटर्स आर स्पलेंडर ऑफ़ हाउस’ एवं पिता केंद्रित कविताओं के संग्रह ‘फादर, दी फॉरमोस्ट पायनियर’ में कविताएँ संकलित तथा हिंदी कविताओं के भोजपुरी अनुवाद के संकलन ‘कोठिला’ में कविताएँ चयनित; कवि, समालोचक भरत प्रसाद के संपादन में प्रकृति विषयक कविताओं के संचयन ‘प्रकृति के पहरेदार’ में कविताएँ सम्मिलित तथा राजेंद्र शर्मा के संपादन में संयुक्त काव्य संग्रह ‘कोरोना के कवि (खंड एक)’ में कविताएँ चयनित। कवि-संपादक निरंजन श्रोत्रिय के संपादन में ‘बारहवाँ युवा द्वादश’ में कविताएँ संकलित

सेतु प्रकाशन, दिल्ली से कविता संग्रह ‘प्रेम के पक्ष में प्रार्थना’ प्रकाशित

सम्प्रति: 
अध्यक्ष, मध्यप्रदेश हिंदी साहित्य सम्मेलन, जबलपुर
आजीविका हेतु पश्चिम मध्य रेल, जबलपुर में कार्यरत

वर्तमान पता
आई सी 16, सैनिक सोसाइटी
शक्तिनगर, जबलपुर
मध्यप्रदेश 482001

ईमेल पता: kundansiddhartha25@gmail.com

4.5 2 votes
रेटिंग
guest
0 प्रतिक्रियाएँ
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x