पृथ्वी

चिड़िया उदास होती है
तो पृथ्वी के माथे पर पड़ती हैं लकीरें

एक पेड़ मरता है
तो सबसे ज्यादा चिंतित होती है
पृथ्वी

जब स्त्री रोती है
उस रात 
पृथ्वी को नींद नहीं आती


3.5 2 votes
रेटिंग
guest
0 प्रतिक्रियाएँ
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x