अजामिल

  • समस्त
  • परिचय
  • कविता

सम्पूर्ण परिचय
जन्म: आज़ादी के बाद किसी एक दिन
मूलनाम : आर्य रत्न व्यास
पिता का नाम: स्व०डॉ० बसंत नारायण व्यास
शिक्षा: एम ए हिंदी, इलाहाबाद विश्वविद्यालय
अनुभव: माया, मनोरमा, न्यूज़टेलर, समकालीन राजनीति, समकालीन मुक्तिबोध, वर्तमान साहित्य,सन्डे मेल आदि पत्र पत्रिकाओं में सम्पादक संयुक्त सम्पादक के पद पर काम किया।
प्रयाग टेलीविजन नेटवर्क और सिटिटेलीविज़न में लगभग 10 वर्ष समाचार सम्पादक रहा।
आस्था चैनल के लिए 22 के लगभग वृतचित्र बनाए। भोपाल गैस त्रासदी और फूलन देवी के समर्पण की कवरेज की।
आकाशवाणी और दूरदर्शन से नियमित प्रसारण।
एशिया की सबसे बड़ी रामलीला पथरचट्टी रामलीला कमेटी के लिये 18 घण्टे की अवधि की रामलीला लिखी और उसका निर्देशन और मंचन किया 6 साल लगातार।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय और इसीसी कालेज में पत्रकारिता विभाग में और मुक्त विश्वविद्यालय में अध्यापनकार्य किया।
प्रकाशन: देश की लगभग सभी चर्चित पत्र-पत्रिकाओं कहानियां, कविताएँ ,लेख आदि प्रकाशित त्रयी एक (संपादक डॉ० जगदीश गुप्त) शिविर (संपादक विनोद शाही) काला इतिहास (संपादक बलदेव वंशी).में सातवें दशक की सर्व श्रेष्ठ कविताएँ (संपादक डॉ० हरिवंशराय बच्चन) जो कुछ हाशिए पर लिखा है, औरतें जहां भी हैं- कविता संकलन प्रकाशित।
बाल साहित्य और कई नाटक लिखे।
ब्लॉग: (samkaalinmuktibodh.blogspot.com (समकालीन मुक्तिबोध)
aryaajamil.blogspot.com (अजामिल की कविताएँ)
चित्रांकन और फोटोग्राफी में रुचि। पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशन।
फोन : 9140097678

अजामिल की सम्पूर्ण रचनाएँ

5 1 vote
रेटिंग
guest
0 प्रतिक्रियाएँ

Save to list

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x